सीबीईओ ने विधायक से की कोटड़ी विद्यालय के नवीन भवन की मांग, एक घण्टे में ही प्रस्ताव बनाने के दिये आदेश

 राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|मुख्यालय पर संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन कि स्थिति सन्तोषप्रद नही होने तथा नामांकन के अनुसार कमरे का अभाव के अलावा परिसर काफी छोटे होने से आरही परेशानी को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पारीक ने जहाजपुर विधायक गोपी चन्द मीणा को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में बताया कि कोटड़ी ब्लॉक के सबसे बड़े विद्यालय में उच्च शिक्षा के सभी कला, वाणिज्य, विज्ञान तथा कृषि संकाय संचालित है। विद्यालय का नामांकन भी निरन्तर बढ़ोतरी कर रहा है। कक्षा 1 से 12 तक कि कक्षा संचालित होने से विद्यालय में भवन के कमरों की ओर जरूरत के साथ ही निर्मित कमरे भी अपेक्षाकृत अच्छे नही होने से बालको को परेशानी रहती है। उन्होंने विद्यालय परिसर छोटे होने के कारण अलग जगह तय कर नवीन भवन बनाने के लिए बजट आवंटित करवाने की मांग जहाजपुर विधायक से की। पत्र प्रेषित करने के एक घण्टे में ही विधायक गोपी चन्द मीणा ने कोटड़ी मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सेन को दूरभाष पर ही अधिकारियों से मिल कर नवीन स्थान व भवन का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पारीक को बालको के भविष्य के प्रति सजगता व विद्यालय भवन की मांग के लिए धन्यवाद देते हुए शीघ्र ही चर्चा कर कार्यवाही अमल में लाने का आश्वासन दिया। विधायक की तप्परता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मी लाल मीणा व स्टाफ ने भी आभार जताया।