Homeराज्यउत्तर प्रदेशनगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज, शहर के कई क्षेत्रों में...

नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज, शहर के कई क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। स्मार्ट हलचल|नगर निगम द्वारा माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश व नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर बुधवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। विभिन्न जोनों में जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में प्रवर्तन दल (296) की मदद से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे जनसुविधा व यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
जोन-1 में पक्के निर्माण पर चला बुलडोजर
बुधवार को जोन-1 के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में ट्रेज़री ऑफिस के सामने स्थित पक्का अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही अवंतीकाबाई अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल और सिविल अस्पताल के पास फुटपाथों और सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस कार्रवाई में सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञान चंद्र गुप्ता, टैक्स सुप्रिटेंडेंट ओम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता किशोरी लाल सहित प्रवर्तन दल 296 की टीम मौजूद रही।
जोन-3: अयोध्या मार्ग से मेट्रो स्टेशन तक हटे ठेले व गुमटियां
जोनल अधिकारी अमरजीत यादव के नेतृत्व में अयोध्या मार्ग से बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन तक अभियान चलाया गया। मुख्य मार्ग की दाहिनी पटरी से फल-सब्जी विक्रेताओं के 12 ठेले, 5 दुकानें, 6 गुमटियां हटाई गईं। साथ ही लोहे की 1 गुमटी, 2 मुर्गा जाली, 2 बांस-बल्ली के टट्टर और 1 लोहे का काउंटर भी जब्त किया गया।
जोन-5: आलमबाग से तालकटोरा रोड तक चला सफाई अभियान
वार्ड-रामजीलाल क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण जैसे ठेला, गुमटी, काउंटर आदि को हटाने का अभियान चलाया गया। कुल 8 ठेले, 2 गुमटी, 4 काउंटर हटाए गए और दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करें। कार्रवाई जोनल अधिकारी नंदकिशोर, कर अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक रेनू यादव और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
जोन-6: तहसीनगंज से बालागंज तक हटाया गया अतिक्रमण
296 दल की उपस्थिति में 25 ठेले, 15 अस्थायी दुकानें और प्लास्टिक व लोहे के विभिन्न सामान जब्त किए गए। अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई। स्थानीय थाने को पत्र भेजकर निगरानी बढ़ाने की मांग की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव ने किया।
जोन-8: सीएम ग्रिड परियोजना से अतिक्रमण हटाया गया
शारदा नगर प्रथम वार्ड के अंतर्गत रश्मि खंड आम्रपाली विहार में भवन स्वामियों द्वारा सड़क पर किए गए स्थायी अतिक्रमण से सीएम ग्रिड की सड़क निर्माण परियोजना बाधित हो रही थी। नोटिस के बावजूद निर्माण न हटाने पर नगर निगम की संपत्ति और अभियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई में सहायक अभियंता अवधेश कुमार, अवर अभियंता राजेन्द्र सिंह, निरीक्षक दुबे शंकर और ETF टीम शामिल रही। नगर निगम की यह मुहिम आगामी दिनों में भी जारी रहेगी, ताकि शहर को अतिक्रमणमुक्त और व्यवस्थित बनाया जा सके।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES