Homeभीलवाड़ा15 हजार के ईनामी अपराधी को हरियाणा से दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में...

15 हजार के ईनामी अपराधी को हरियाणा से दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में दो साल से काट रहा था फरारी

भीलवाड़ा । पुर थाना पुलिस ओर भीलवाड़ा डीएसटी टीम की संयुक्त कार्यवाही में उस अपराधी को पकड़ने में सफलता मिली है जो पिछले दो साल से फरार चल रहा था और एनडीपीएस एक्ट में वांछित था आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी ने 15 हजार रु का ईनाम घोषित किया हुआ था जिसे संयुक्त टीम ने अथक प्रयास के बाद हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया । इस कार्यवाही में पुर थाने के कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और डीएसटी कॉन्स्टेबल अमृतसिंह और राकेश भंडारी ने विशेष भूमिका निभाई । एसपी धर्मेंद्र सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियो की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान जारी है । उक्त कार्यवाही को अंजाम देने के लिए एएसपी सहाड़ा बुद्धराज के निर्देश पर और मांडल वृताधिकारी राहुल जोशी के सुपरविजन में टीम गठित की जिसका नेतृत्व मांडल थाना प्रभारी कन्हैया लाल ने किया ।

यह थी घटना जिसमे आरोपी था वांछित

दिनांक 31 मार्च 2025 को पुर थाने के तत्कालीन थाना अधिकारी जय सुल्तान सिंह कविया ने टीम के साथ कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहताश पुत्र कृष्ण कुमार विश्नोई उम्र 35 साल निवासी काजलहेडी थाना फतेहाबाद सदर जिला फतेहाबाद (हरियाणा) को ट्रक कन्टेनर मे 564.200 किलोग्राम डोडा चुरा परिवहन करने के मामले में गिरफ्तार किया था और एनडीपीएस एक्ट मे मामला दर्ज कर जांच वर्तमान थानाधिकारी पुर  कन्हैया लाल को सौपी । मामले मे वांछित अपराधी मुकेश कुमार की तलाश शुरू की लेकिन आरोपी अपने ठिकाने बदलते हुए अलग अलग जगह फरारी काट रहा था । इस वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने15000 रु के ईनाम की घोषणा की ओर वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए थानाप्रभारी कन्हैया लाल के नेतृत्व मे थाना पुर और डीएसटी भीलवाडा की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

इस तरह आरोपी को दबोचा

गठित टीम ने अपने स्तर पर मानवीय सूचना एकत्रित की, तकनीकी सहयोग लिया और परम्परागत पुलिसिंग तरीको को अपनाते हुए वांछित ईनामी आरोपी मुकेश कुमार को हरियाणा से गिरफतार कर लिया । आरोपी से पूछताछ जारी है । टीम में पुर थाने के सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल विक्रमसिंह भी शामिल थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular