Homeराजस्थानजयपुरसम्राट पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव पखवाड़े का समापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव पखवाड़े का समापन

16 जोड़ो ने लिए सात फेरे

हिन्दू धर्म की रक्षार्थ सर्वस्व न्योछावर करने वाले धर्म योद्धा थे पृथ्वीराज चौहान :- दिया कुमारी

विश्व हिंदू परिषद सनातन धर्म के लिए अडिग खड़े रहने वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन :- सुधांशु पटनायक

स्मार्ट हलचल|सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा आयोजित पखवाड़ा का समापन 5 जून आशापुरा धाम में विशाल जनसभा एवं चीता मेहरात मगरा मेरवाड़ा हिंदू महासभा द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन के रूप में हुआ जिसकी मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी रही मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद केंद्र मंत्री सुधांशु पटनायक रहे अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राम सिंह बुटीवास ने की, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री उमाशंकर, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम, विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी, राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत एवं मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, संत आशीर्वाद में पुष्कर पीठ महंत सेवानन्द गिरी जी, आयस जी बख्तावर वन जी महाराज, अक्लपूरी की धूनी नरेश पूरी जी महाराज, आयस जी पूना रावल
महाराज जी उपस्थित रहे।

समिति सहसंयोजक विक्रान्त रावत ने बताया कि विशाल जनसभा एवं सामुहिक विवाह समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य दिया कुमारी कहा कि
हिन्दू धर्म की रक्षार्थ सर्वस्व न्योछावर करने वाले धर्म योद्धा थे उनका बलिदान अमर हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में एकजुटता एवं अपव्यय पर रोक की सुंदर पहल को सभी समाज मे शुरुआत होनी चाहिए।

मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री सुधांशु पटनायक ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान के जीवन संदेश को युवाओं को समझने की अति आवश्यकता है, विश्व हिंदू परिषद सनातन धर्म के लिए अडिग खड़े रहने वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन हैं। जब जब हिन्दू घटा हैं तब तब राष्ट्र कटा हैं।

विशिष्ट अतिथि महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप जैसे असंख्य महापुरुषों के बलिदान से ही देश धर्म की रक्षा आज भी हो रही हैं। उनके बारे ज्यादा से ज्यादा आने वाली पीढ़ी जानना चाहिए।

मंच का संचालन परियोजना सहप्रमुख पृथ्वी सिंह भोजपुरा ने किया, स्वागत उद्धबोधन विवाह समिति नेम सिंह चौहान एवं आभार संयोजक शक्ति सिंह रावत ने प्रकट किया।

इस अवसर पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव समारोह समिति सह संयोजक सुरेश वैष्णव, श्रवण सिंह चौहान,
परियोजना प्रमुख लक्ष्मी नारायण, परियोजना अध्यक्ष छोटू सिंह कानाखेड़ा, क्षमाशील गुप्त, विहिप विभाग मंत्री नितेश गोयल, रायपुर प्रधान कमला चौहान, पूरण सिंह रावत, सूरज प्रताप सिंह, डॉ नरेन्द्र आनंदानी, विनोद धीमन, भगवान सिंह चौहान, सतीश व्यास, अजमाल सिंह काठात, वीरेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिसोदिया, धन्ना सिंह मास्टर, जिला मंत्री गणपत बालोटिया, शैलेश सोनी, राजीव मिश्रा, रघुवीर सिंह, महेंद्र सिसोदिया, भगवान सिंह लालपुरा, बाबू सिंह हाईली, सज्जन सिंह चौहान, विजय सिंह मुंडोति, डॉ चन्दन सिंह चौहान, वीरेन्द्र सिंह भाटी, वीरेंद्र सिंह नयागांव, छोटू सिंह चावण्डिया, रंजीत सिंह शिवनगरी, फूल सिंह फौजी, जितेंद्र सिंह ढोसला, अशोक सिंह रुदलाई, प्रेम चिता मकरेड़ा, सुनील सिंह गोहाना, मनोहर सिंह मुंडोति, कपिल बोयत, कैलाश सिंह देवखेड़ा, भानुप्रताप सिंह, भवानी सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, नेनु सिंह चौहान, भगत सिंह किशनपुरा, केसर सिंह भूरियाखेड़ा सहित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES