धौलपुर। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौलपुर द्वारा लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में 5 जून से 12 जून तक राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिशन साहसी के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसका आज शुभारंभ किया गया। विभाग संगठन मंत्री पंकज यादव ने बताया कि “रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से आज की बेटियाँ निडरता और नेतृत्व की प्रेरणा ले सकती हैं।विकास अग्रवाल जिला संयोजक ने बताया कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर एक ऐसी नारी थीं, जिन्होंने शासन, सेवा और न्याय के क्षेत्र में आदर्श प्रस्तुत किया। उनके विचारों और जीवन दर्शन को समर्पित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं को आत्मबल, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान करने का प्रयास है।”सशक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब हमारी बेटियाँ सुरक्षित और आत्मनिर्भर हों ।गौरी दीक्षित नगर उपाध्यक्ष ने बताया कि मिशन साहसी में बालिकाओं में आत्मविश्वास और साहस भरने की दिशा में अभूतपूर्व पहल बताया। प्रशिक्षक सुधीर जैन ने बताया कि हम बालिकाओं को वास्तविक परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने के व्यावहारिक उपाय सिखा रहे हैं। मंच का संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष व्याख्याता भगवान सिंह मीणा ने बताया कि “मात्र शारीरिक प्रशिक्षण ही नहीं, मानसिक रूप से भी बालिकाओं को सजग और सशक्त बनाना आवश्यक है। इस प्रशिक्षण से छात्राएँ स्वयं में आत्मविश्वास महसूस करेंगी और राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देंगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. पीएस.एस. तिवारी, जतिन अग्रवाल, शिवानी ठाकुर, वीर सिंह टांक ,करुणा, कामिनी, श्रद्धा, कीर्ति, पंकज कटारा आदि कार्यकर्ता व छात्राएं उपस्थित रहें।