ओमप्रकाश शर्मा
स्मार्ट हलचल/पावटा.कोटपुतली -बहरोड जिले में 16 अप्रैल 2026 को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 समारोह धूमधाम एवम सम्मानपूर्वक जिला एवं यूनिट स्तर पर मनाया जाना प्रस्तावित है। इस सम्बन्ध में कार्यक्रम की तैयारियो एवं सफल आयोजन को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कोटपुतली -बहरोड सतवीर सिंह ने कार्यक्रम प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपुतली नाजिम अली खान एवं अधिकारियों के साथ शनिवार को मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। मीटिंग में जिला शिक्षा अधिकारी कोटपुतली -बहरोड (माध्यमिक) को 15 अप्रैल 2026 को जिला स्तर पर एवं 17.4.2026 को संभाग स्तर पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारीयो, कर्मचारियो, कालिका यूनिट, डी एस टी, ए जी टी एफ टीमों सहित संबंधित अधिकारीयो को पंचायत/निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों का व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर सूचना संकलन करने के निर्देश दिए। वहीं कालिका यूनिट को निर्देश देते हुए बताया कि आमजन को राजकोप एप के बारे में जानकारी देने, महिलाओं व बालिकाओं को साइबर ठगी से बचने के उपायों की जानकारी देने के साथ ही आपातकालीन हेल्प लाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, गरिमा हेल्प लाइन नंबर 1090, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे मे जानकारी देने के निर्देश दिए। बालिकाओं को पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा कानून के बारे में जानकारी देकर जागरूक करने के भी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
