सूरौठ। स्मार्ट हलचल|जिला कांग्रेस शैक्षिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा सूरौठ ने जिला कार्यकारिणी घोषित की है। जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज मीना की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा कटकड, उपाध्यक्ष राम प्रसाद भूपेश, दिनेश चतुर्वेदी करौली, महामंत्री प्रभू दयाल मीना सपोटरा, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल शर्मा, मंत्री नवल किशोर जाटव, रतन सिंह जाट, शिवराज माली, महाराज सिंह गुर्जर ताली, अंतू लाल जाट, प्रवक्ता भीम सिंह मीना को बनाया गया है।


