शिवराज बारवाल मीना
जयपुर/दौसा/अलवर ।स्मार्ट हलचल|बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के आगामी चुनाव को लेकर सदस्य पद के प्रत्याशी महेन्द्र मीणा (बैलेट नम्बर 84) ने गुरुवार और शुक्रवार को दौसा, अलवर एवं करौली जिलों की बार एसोसिएशन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने दौसा जिले के महुआ, सिकराय एवं दौसा, अलवर जिले के राजगढ़ एवं मालाखेड़ा तथा करौली जिले के टोडाभीम स्थित बार एसोसिएशनों का दौरा किया।विभिन्न स्थानों पर अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने अपने पक्ष में प्रथम वरीयता के मत एवं समर्थन की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ लाखनसिंह मीणा, पवन कुमार बैरवा, बृजेश यादव, विजय कुमार खंडेलवाल, अनूप राजोरा एवं कमलेश साहू सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने सक्रिय रूप से अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाया। इस दौरान संबंधित बार एसोसिएशनों के अधिवक्ताओं ने महेन्द्र मीणा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें प्रथम वरीयता मत देने का भरोसा दिलाया। चुनाव प्रभारी एडवोकेट लाखनसिंह मीणा ने बताया कि महेन्द्र मीणा को विभिन्न बार एसोसिएशनों से सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी संपर्क अभियान को और तेज किया
