Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़बरसी सत्संग महोत्सव के लिए बैठक आयोजन

बरसी सत्संग महोत्सव के लिए बैठक आयोजन

बन्शीलाल धाकड़ 

बड़ीसादड़ी। स्मार्ट हलचल|श्रीरामद्वारा दिव्य आनन्दधाम में स्वामी अनंतराम शास्त्री के मार्गदर्शन में ब्रह्मलीन परमहंस संत शिरोमणि श्री श्री १००८ श्री सुखसम्पतराम महाराज की प्रथम बरसी पर 8 व 9 जून को आयोजित होने वाले संत समागम व सत्संग एवं चरण पादुका स्थापना के निमित्त शोभायात्रा, भंडारा आयोजन,सवा अरब राम नाम लेखन का शुभारंभ आदि के सम्बंध में शुक्रवार रात्रि में बैठक का आयोजन कर जिम्मेदारियां तय की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि सत्संग आयोजन में आगंतुक संत महात्मा एवं अतिथियों के लिए आवास व्यवस्था श्री रामद्वारा,शोभनाथ मन्दिर अतिथि गृह,औदीच्य समाज धर्मशाला एवं कुछ भक्तों के आवास पर रहेगी।प्रभात फेरियों में सबसे आगे चारभुजा मन्दिर प्रभातफेरी, एकलिंग नाथ प्रभातफेरी , सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान राम धुन प्रभात फेरी के बाद क्रमशःअलग अलग गाँव से आगमन अनुसार रहेगी।शोभायात्रा मार्ग में जलपान पुष्पवर्षा आमजन की सुविधा अनुसार रहेगी।आगंतुक संत महात्मा के लिए बधावा अनंतराम शास्त्री महाराज के मार्गदर्शन में किया जाएगा।चरण पादुका स्थापना के बाद महाप्रसादी का आयोजन पंडित डी डी उपाध्याय स्टेडियम के पीछे श्री रामद्वारा दिव्य आनंद धाम के संतों की प्राचीन समाधि परिसर में रहेगा।बैठक में नगर के अनेक गणमान्य सीनियर सिटीजन सहित युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। नगरवासियों द्वारा उत्साह के साथ आयोजन में सहयोग देने के लिए स्वामी अनन्त राम शास्त्री महाराज ने नगरवासियों का आभार जताया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES