Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़" वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत ग्राम बड़ोदिया में जागरूकता शिविर आयोजित"

” वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत ग्राम बड़ोदिया में जागरूकता शिविर आयोजित”

स्मार्ट हलचल|भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा 9 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक “वित्तीय साक्षरता सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका थीम “सुरक्षित बैंकिंग की दिशा में आपका पहला रखा” रखा गया है।
इसी क्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र (CFL) भैंसरौड़गढ़ की ओर से बिजोलियाँ ब्लॉक के ग्राम पंचायत जालिंदरी के बड़ोदिया ग्राम में री-केवाईसी (Re-KYC) को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान CFL केंद्र से बिजोलियाँ फील्ड कोऑर्डिनेटर किरण सेन ने उपस्थित ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग लेन-देन, अपने बैंक खाते का दुरुपयोग न होने देने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर मनी म्यूल न बनने तथा डिजिटल व पारंपरिक बैंकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बचत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आरडी, एफडी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर मेट पिंकी वर्मा ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में उपस्थित बैंक बीसी शिव वैष्णव द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया तथा री-केवाईसी से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना, केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाना तथा सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular