Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का आरोपी पुलिस से मुठभेड़...

कानपुर में दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का आरोपी पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार

सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल|दुष्कर्म और हत्या का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया। घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र की है पुलिस के अनुसार आरोपी ने इस घटना को छह साल की मासूम के साथ अंजाम दिया था। फरार होने की दशा में पुलिस उसकी तलाश लगातार कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक वह रामसारी से चीनी मिल को जाने वाली रोड पर जंगल में छिपा था। पुलिस के पहुंचते ही उसने फायर झोंका जो पुलिस की गाड़ी में लगा। पुलिस के जवाबी फायर में आरोपित के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।
अवगत कराते चलेंं कि विगत दिवस नगर के एक मुहल्ला निवासी ई-रिक्शा मिस्त्री की छह साल की मासूम बेटी मंगलवार शाम को लहूलुहान हालत में मिली थी। मासूम की मां ने पड़ोस में रहने वाले 28 वर्षीय शिवम उर्फ कल्लू पर बेटी से दुष्कर्म करने और ईंट से सिर कूंचकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। कल्लू ने मुहल्ला स्थित एक मजार के पीछे घटना को अंजाम दिया था। घर वालों ने मासूम को जब खोजना शुरू किया तो पहले कल्लू ने उसे न देखने की बात कही। थोड़ी ही देर में मजार के पीछे से खून से लथपथ मासूम को गोद में लेकर आ गया। आनन-फानन में उसे घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES