Homeबीकानेरलसेड़ी में देर रात्रि को एक घर में घुसकर जानलेवा हमला

लसेड़ी में देर रात्रि को एक घर में घुसकर जानलेवा हमला

हमले में हरियाणा के सुरपुरा (बहल) गांव के निवासी
विकास जाट की मौत

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य ) –

स्मार्ट हलचल|राजगढ़ थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लसेड़ी में बुधवार की देर रात्रि को एक घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में हरियाणा के सुरपुरा (बहल) गांव के निवासी विकास जाट की मौत हो गई तथा स्नेह लता नामक 40 वर्षीय महिला भी घायल हुई है। महिला उपचार के लिए चूरू रेफर किया गया है। जनचर्चा और ग्रामीणों के अनुसार इस घटना का कारण अवैध संबंध है।
इस हत्याकांड में आरोपीय गण स्नेह लता के परिवारजन यानि ससुराल वाले ही है।
इस सम्बंध में लसेड़ी की स्नेह लता पत्नी स्वर्गीय किशोर कुमार पायल के पर्चा बयान पर गुरुवार को राजगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। दर्ज मुकदमे के अनुसार स्नेह लता की शादी 2003 में किशोर कुमार के साथ हुई थी। इसके 20 वर्षीय पुत्री तथा 13 साल का पुत्र भी हैं। किशोर कुमार निजी कंपनी में नौकरी करते थे और उनकी दोस्ती विकास के साथ थी। विकास शुरू से ही किशोर कुमार के घर आता जाता रहता था। बाद में किडनी खराब होने के कारण किशोर कुमार की मौत हो गई तब भी विकास का किशोर कुमार के घर पर आना जाना जारी रहा।
घटनानुसार बुधवार की रात्रि को भी किशोर कुमार तथा स्नेह लता एवं स्नेह लता की पुत्री एकता और पुत्र यश घर में सोए हुए थे। उसी दौरान रात्रि को करीब 11:00 उसके ससुराल पक्ष के लोग बिल्कुल पाल, सुरेंद्र, राजेश, सचिन, विकास, सोनू आदि 8 -10 जने व दो-तीन महिलाएं दरवाजा फांद कर स्नेह लता के घर में घुस गए। उन्होंने लाठियां पत्थरों से विकास तथा स्नेह लता पर हमला कर दिया। यह देखकर बच्चे चिल्लाए तो हमलावर स्नेह लता को छोड़ कर विकास को उठाकर बाहर घर के आगे ले गए। वहां पर भी विकास पर लाठियां पत्थरों से जानलेवा हमला किया गया। बेहोश विकास को मरा हुआ छोड़कर हमलावर भाग गए। स्नेह लता ने फोन से राजगढ़ थाने से सहायता मांगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के जरिए विकास और स्नेह लता को राजगढ़ के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां पर विकास को मृत घोषित कर दिया गया तथा स्नेह लता के ज्यादा चोटें देखकर उस चूरू रेफर कर दिया गया। स्नेह लता का चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्नेह लता का आरोप है कि उसे और विकास को जान से करने के नियत से उसके ससुराल परिवार के ही अन्य लोगों ने यह हमला किया था। राजगढ़ थाने दर्ज मुकदमें की जांच थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग को सौंपी गई है।।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES