ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रविवार को विजयपुर के श्री नृसिंह गौशाला में आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा एवं गौ पुष्टि महायज्ञ में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होने गौलोकवासी श्री वैष्णव दासजी महाराज व व्यासपीठ का पुजन अर्चन किया। उन्होने अजमेर से पधारे कथावचक परम् पूज्य गौरव व्यास जी से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए सर्वत्र खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कथा का भी लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर आकोला मंहत रामस्नेही दास जी महाराज ने अपने सत्संग में सभी को गौमाता की सेवा से मिलने वाले पुण्य पर प्रकाश डाला। यज्ञाचार्य पंडित राकेश शास्त्री, पंडित रामचन्द्र तिवारी, पंडित अरविंद शर्मा के मंत्रोच्चार के साथ गौ पुष्टि महायज्ञ हुआ। विधायक आक्या ने विजयपुर ग्रामवासियों को गोशाला को भव्य ओर दिव्य बनाने में हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
