राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा/स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय विमुक्त घुमंतू जनजाति महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक व भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मान सिंह बंजारा के निर्देशानुसार रामेश्वर लाल धाकड़ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर संपूर्ण राजस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई।धाकड़ पूर्व में 3 वर्ष तक प्रदेश अध्यक्षता की अहम भूमिका निभाते हुए घूमंतु क्षेत्र में कई उपलब्धियां को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित किए गए।धाकड़ ने बताया केंद्र और राज्य सरकार से मिलकर मुख्य तीन कार्य आवास, चिकित्सा तथा शिक्षा पर विशेष बल दिया जाएगा।