Homeराजस्थानअलवरपेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया

पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया

बानसूर । स्मार्ट हलचल|कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बालावास के ग्राम रतनपुरा की महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर धरना दिया। औंर जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वे पंचायत समिति पहुंचे औंर वहां विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से पानी का गंभीर संकट है। उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत की। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव में न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही बोरवेल चालू है। किसान परिवारों की मुख्य आजीविका पशुपालन है। पशुओं के लिए भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। युवा नेता राकेश दायमा ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत 6 महीने से टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है। बोरवेल खोदी गई है, लेकिन उसे चालू नहीं किया गया। ग्रामीणों ने कई बार ज्ञापन दिया, पर विभाग के अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। उपखंड अधिकारी अनुराग हरित ने ग्रामीणों को 7 दिन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आज से ही बोरवेल या टैंकर से पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES