Homeराजस्थानजयपुरपौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश, धामेंडा़ धाम में फैली हरियाली...

पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश, धामेंडा़ धाम में फैली हरियाली की चादर

नारायणपुर ।स्मार्ट हलचल|उपखण्ड के अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित बाबा पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेड़ा धाम में महंत पीर विवेकनाथ महाराज के सानिध्य में “पीर संज्यानाथ अमृत सरोवर” व गौशाला क्षेत्र में वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरोवर पूजन से हुई, जिसमें सचिव सुनील कुमार शर्मा, समाजसेवी ताराचंद टेलर, पर्यावरण प्रेमी विकास चौधरी, डॉ भीमसिंह जाट, लक्ष्मी नारायण स्वामी, शिवम सैनी, पशुधन सहायक धर्मपाल यादव, सपना सैनी, लेखराज सैनी सहित आदि लोगो ने भाग लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, और पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में तुलसी वितरण, जल संकल्प, नेचर वॉक, और पौधारोपण जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। वही ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलवाकर इस मानसून काल में 12,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। सचिव सुनील कुमार शर्मा ने सभी वाल क्षेत्रवासियों से अपील किया कि पर्यावरण बचाओ – पेड़ पौधे लगाओं महा अभियान के तहत अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, विवाह संस्कार, अपने पूर्वजों की यादगार के उपलक्ष्य में खेड़ापति बाबा पीर संज्यानाथ महाराज की तपोस्थली धामेड़ा धाम गौशाला में प्रत्येक परिवार व व्यक्ति कम से कम 51 पौधे बरगद, पीपल, गुलर, ताल, अर्जुन, जामून के पौधे ट्रीगार्ड सहित लगाकर अपनी यादगार को चिरस्थाई बनाएं। प्रकृति कोई विकल्प नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। यह हमारे लिए केवल जंगल, पहाड़ या नदियाँ नहीं, बल्कि हमारी साँसों की शुद्धता, खेतों की हरियाली, बच्चों की मुस्कान और हमारे भविष्य की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। अभी भी समय है, एक बीज, एक विचार, एक बदलाव की शुरुआत करने का तो आइए श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के पर्यावरण बचाओ पेड़ पौधे लगाओ अभियान से जुड़िए पेड़ पौधे लगाइए और उन्हें बड़ा होते देखिए, जैसे आप अपने सपनों को बड़ा होते देखते हैं। एक दिन पौधा पेड़ का रूप धारण करके 12 महीने पक्षियों के लिए फल देगा एवं आवास प्रदान करेगा जिससे नियमित रूप से भंडारा एवं धर्मशाला दोनों का काम करेगा एवं जन्म जन्मांतर जब तक पौधा होगा तब तक एक पौधे का एक यज्ञ कुण्ड जितना धर्म होगा। तो आइए इस पर्यावरण महायज्ञ में अपने पेड़-पौधे लगाकर आहुति प्रदान करें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES