Homeभीलवाड़ाचावंडिया ग्राम विकास अधिकारी से परेशान ग्रामीणों ने पंचायत समिति परिसर में...

चावंडिया ग्राम विकास अधिकारी से परेशान ग्रामीणों ने पंचायत समिति परिसर में किया प्रदर्शन

ग्राम विकास अधिकारी को हटाने की मांग अन्यथा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी

गंगापुर – ग्राम पंचायत चावंडिया के ग्रामीण व मनरेगा में काम करने वाले श्रमिक आज पंचायत समिति सहाड़ा पहुंचे, पंचायत समिति के बाहर धरना प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर के नाम सहाड़ा विकास अधिकारी रितेश कुमार जैन ज्ञापन दिया। ज्ञापन देकर तत्काल प्रभाव से चावंडिया ग्राम विकास अधिकारी कन्हैया लाल माली को हटाने की मांग की। प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीणों ने 7 दिवस के बाद जिला कलेक्टर भीलवाड़ा कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दे डाली।

मनरेगा श्रमिको ने लगाए सचिव पर आरोप

मनरेगा श्रमिकों ने विकास अधिकारी रितेश जैन को ज्ञापन देकर बताया कि ग्राम विकास अधिकारी कन्हैयालाल माली शराब के नशे में धूत रहता है। महिलाओं से अश्लील हरकतें करता है। बिना वजह ही महिलाओं को परेशान करता है। महिला मेटों को धमकता है। श्रमिक महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। महिलाओं को ब्लैकमेल करता है।

मस्टरोल में 11 अनुपस्थित बताएं मौके पर पांच की अनुपस्थिति दर्ज करवाई

ग्राम विकास अधिकारी कन्हैयालाल माली द्वारा मनरेगा भूतेला तालाब विस्तार कार्य पर नरेगा का निरीक्षण किया गया। मस्टरोल में 61 श्रमिकों की हाजिरी भरना बताया गया‌। 50 श्रमिक उपस्थित मिलना बताया गया। 11 श्रमिक अनुपस्थित मिले व मेट द्वारा फर्जी हाजिरी भरने का मस्टरोल में नोट लगाया गया। जबकि मौके पर मस्टरोल में पांच श्रमिकों की ही अनुपस्थित लगाई गई।

200 देने वालों का नाम अगले मस्टरोल में, अन्यथा नाम नहीं

ग्राम विकास अधिकारी चावंडिया द्वारा जो व्यक्ति या औरते मनरेगा पर काम करने जाते है उनसे प्रत्येक काम करने वाले से 200 रूपये हर मस्टोल लेने के बाद नाम मस्टरोल में लिखता है। 200 नहीं देने वालों का नाम मस्टोल में नहीं लिखा जाता है।

मनरेगा महिला श्रमिकों में भय का माहौल

ग्राम विकास अधिकारी चावंडिया कन्हैया लाल माल नशे में धूत रहता है, मोके पर संगीन वारदात भी कर सस्ता है। इस सचिव को तत्काल प्रभाव से पंचायत से हटाया जावे। मनरेगा में कार्य करने वाली महिलाओं में भी इस ग्राम विकास अधिकारी से भय का माहौल बना हुआ है।

7 दिन में कार्रवाई नहीं तो जिला कलेक्टर कार्यालय पर धरना

मनरेगा श्रमिक व चावंडिया के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन देते हुए सहाड़ा विकास अधिकारी व गंगापुर नायब तहसीलदार रतनलाल भील को ज्ञापन देकर 7 दिवस में ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर भीलवाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

क्या कहते हैं सहाड़ा विकास अधिकारी

सहाड़ा विकास अधिकारी रितेश कुमार जैन ने बताया कि चावंडिया ग्राम पंचायत के ग्रामीण व मनरेगा के श्रमिकों द्वारा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया। ग्रामीणों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी कन्हैयालाल माली के विरुद्ध शिकायत की गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES