रेखचन्द्र भारद्वाज
जुरहरा, जिला डीग:स्मार्ट हलचल|शुक्रवार को क्षेत्र के जाट समाज की समस्त सरदारी की एक बैठक बादीपुर गौशाला पर आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के 25 गांवों की जाट सरदारी के द्वारा भगवानसिंह फौजदार को कामां-पहाडी क्षेत्र के सभी गांवों की जाट सरदारी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जाट समाज का अध्यक्ष मनोनीत होने पर भगवानसिंह फौजदार ने जाट समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया। जाट समाज का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा उनका स्वागत व सम्मान किया गया।
फोटो-01 भगवानसिंह फौजदार का स्वागत करते समाज के लोग।
