महवा में उमड़ा जनसैलाब: गहलोत, पायलट व कांग्रेस नेताओं के काफिले का ऐतिहासिक स्वागत, जगह-जगह पुष्प वर्षा से गूंजा शहर

नीरज मीणा

महवा |स्मार्ट हलचल/रविवार को महवा की पावन धरा पर उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का काफिला यहां से गुजरा। पूरे कस्बे में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर नेताओं का भव्य अभिनंदन किया।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से हिंडौन जाते समय महवा पहुंचे। इस दौरान यूथ कांग्रेस प्रत्याशी लोकेंद्र सैनी एवं सुनील शर्मा की टीम के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी दिखाई।
इसके कुछ ही समय बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलेट के आगमन पर भी माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया। समर्थकों ने नारों के साथ उनका स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में जोश देखने को मिला। वहीं टीकाराम जूली सहित अन्य कांग्रेस नेताओं का भी विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
महवा कस्बे में मुख्य मार्गों से लेकर चौक-चौराहों तक स्वागत की विशेष तैयारियां की गई थीं। कई स्थानों पर मंच बनाकर नेताओं का अभिनंदन किया गया, वहीं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता की मिसाल भी देखने को मिली, जहां सभी समाज के लोगों ने मिलकर अतिथियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर तरुण सैनी (राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी, महवा), महेंद्र सैनी पथेना, सुनील शर्मा, सुनील सैनी, अजय सैनी, गौरव सैनी, जगदीश सैनी, कपिल सैनी, विष्णु सैनी, भगवान सिंह सैनी, बलवीर सैनी, दान सिंह सैनी, अरुण सैनी, पुन्या जी एवं रामप्रसाद सोनू सैनी सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान महवा शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने सड़कों पर उतरकर नेताओं का स्वागत किया और कांग्रेस के प्रति अपना समर्थन जताया। यह आयोजन न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक एकजुटता और उत्साह का भी प्रतीक बनकर उभरा।