-अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मृत्यु,सड़क पार करते दुर्घटना घटित

 मामराज मीणा

-दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन से 50 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु
-व्यक्ति को तुरंत उप जिला अस्पताल पावटा ले जाया गया जहां चिकित्सकों किया मृत घोषित
-मृतक की पहचान घीसाराम उम्र 50 थाना सरुंड के रूप में की गई

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मृत्यु,सड़क पार करते दुर्घटना घटित

स्मार्ट हलचल|विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर प्रागपुरा थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। प्रागपुरा थाना SI सूबे सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। व्यक्ति को तुरंत उप जिला अस्पताल पावटा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान घीसाराम उम्र 50 थाना सरुंड के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाइट सूबे सिंह,SI,प्रागपुरा थाना