Homeभीलवाड़ाबरसात के बीच भड़क्या माता का झरना चला , 30 फ़िट ऊँचाई...

बरसात के बीच भड़क्या माता का झरना चला , 30 फ़िट ऊँचाई से गिरता है झरना

बिजोलिया : मानसून के आगमन के संकेत के साथ हो रही बरसात से आगामी दिनो में ऊपरमाल क्षेत्र के झरने, बांध, तालाबों में फिर से कलकल सुनाई देने लगेगी । पिछले दो दिनो से क्षेत्र में हो रही रुक रुक के बरसात के बाद बुधवार को भड़क्या माता जी का झरना बहने लगा है । बरसात के रफ़्तार पकड़ने से क्षेत्र के झरने फिर से पर्यटको को आकर्षित करने लगेंगे। भड़क्या झरना फिलहाल धीमे वेग से बहने लगा है। करीब 30 फीट ऊंची चट्टान से गिरती इसकी धाराओं से बहता पानी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है । उल्लेखनीय है कि भड़क्या जल प्रपात बिजौलिया से लगभग 8 किलोमीटर दूर है। यहाँ भड़क्या माता का प्राचीन मंदिर है। वन क्षेत्र में पैंथर, भालू, गिद्ध आदि कई वन्यजीवों की बहुतायत है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES