Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़श्रद्धेय भगवान सिंह रोलसाहबसर को करणी सेना व राजपूत समाज ने दी...

श्रद्धेय भगवान सिंह रोलसाहबसर को करणी सेना व राजपूत समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं राजपूत समाज के संयुक्त तत्वावधान में श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक एवं चतुर्थ संघ प्रमुख श्रद्धेय भगवान सिंह रोलसाहबसर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह श्रद्धांजलि सभा श्री महाराणा भूपाल राजपूत छात्रावास, चित्तौड़गढ़ में आयोजित हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धेय भगवान सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण, तिलक, धूप एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात वरिष्ठ स्वयंसेवक गंगा सिंह साजीयाली द्वारा सहगान “जलवे अनेक रण के, दिखा कर चले गए…” की प्रस्तुति दी गई, जिसमें सभी उपस्थित समाजबंधुओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धेय भगवान सिंह जी को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जोगेंद्र सिंह छोटा खेड़ा ने श्रद्धेय भगवान सिंह जी के प्रेरणादायी जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जोगेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि भगवान सिंह जी ने समाज को अनेक अमूल्य योगदान दिए।
अनिरुद्ध सिंह बनीणा ने श्रद्धांजलि उद्बोधन में कहा कि श्रद्धेय भगवान सिंह जी का समाज के प्रति त्याग, समर्पण और सेवा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सभा के समापन पर अहमदाबाद हवाई दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों एवं श्रद्धेय भगवान सिंह जी की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा में अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ स्वयंसेवक गंगा सिंह साजीयाली, जोगेंद्र सिंह छोटा खेड़ा, अनिरुद्ध सिंह बानीणा, अरविंद सिंह सावा, महिपाल सिंह फाचर, विक्रम सिंह चौथपुरा, खुशबू सिंह जोधपुरिया, प्रहलाद सिंह धरोल, पवन सिंह, कान सिंह करेडिया, अजेंद्र सिंह माताजी खेड़ा, प्रधान साहिबा देवेंद्र कुंवर, माया कुंवर शक्तावत, संजू कुंवर, पारस कंवर, अमृत कुंवर, दिलीप सिंह रूद, सूर्यकरण सिंह आकोलागढ़, विक्रम सिंह जालरा, राम सिंह ताणा, उदय सिंह झाड़ोली, नरपत सिंह भाटी, गजराज सिंह बराड़ा, जय प्रताप सिंह, जुगनू सिंह खेड़िया, सूर्यवीर सिंह खेड़िया, श्याम सिंह सहाड़ा एवं सूर्यवीर सिंह दौलतपुरा प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES