Homeअजमेर'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत केकड़ी पुलिस ने किया...

‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत केकड़ी पुलिस ने किया पौधारोपण, स्वच्छता और श्रमदान

दिलखुश मोटीस

केकड़ी (अजमेर): स्मार्ट हलचल|राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत केकड़ी शहर थाना पुलिस ने गुरुवार को पुलिस चौकी बघेरा परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पौधारोपण, सफाई अभियान और श्रमदान जैसी जन-सरोकार से जुड़ी गतिविधियां संपन्न हुईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और समाज को प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदार बनाना रहा। थाना स्टाफ के साथ पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी व शांति समिति के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और 51 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर हरियाली का संदेश दिया।

इस अवसर पर सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, बघेरा सरपंच लालाराम जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर सहित कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

थानाधिकारी मीणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही सार्थक रूप ले सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि ऐसे अभियानों को केवल औपचारिकता न मानकर जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES