दिनेश साहू
आसींद :स्मार्ट हलचल|बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर आसींद में कार्यकर्ताओं ने भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारी में लग गए हैं lजयंती को लेकर कार्यकर्ता क्षेत्र के सभी गांव के कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भेज कर न्योता दे रहे हैं तथा कस्बे के मुख्य मार्गो तथा बाजारों में पोस्टर बैनर के माध्यम से सजाया गया हैसामाजिक कार्यकर्ता संदीप चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आसींद कस्बे के मुख्य मार्ग से एक विशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सर्किल आसींद पर एक जनसभा का आयोजन भी होगा l
तथा चावला ने बताया कि आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कस ली है विधानसभा के प्रत्येक गांव में कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भेज रहे हैं
आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ता लगातार रूपरेखा तैयार कर रहे हैं इस आयोजन में क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में एकरूपता का संदेश देना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होगा
आकाश अटवाल,पहलाद रेगर हेमंत अटवाल के साथ कई भीम सैनिक इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं
