Homeभीलवाड़ाअहमदाबाद विमान क्रेश....आग का गोला बना विमान और सैंकड़ों यात्रियों की मौत...

अहमदाबाद विमान क्रेश….आग का गोला बना विमान और सैंकड़ों यात्रियों की मौत सिर्फ जांच तक सीमित रहकर अबुझ पहेली बनकर ना रह जाए

दर्दनाक हादसे पर पुरा देश रो रहा है, विपक्ष क्यों सो रहा है, हादसे की जांच करवाने को लेकर गंभीर क्यों नहीं ?

(राजेश जीनगर, भीलवाड़ा)
अहमदाबाद में 12 जून को हुए सदी के सबसे बड़े विमान क्रेश हादसे से युं तो देश दुनिया का हर नागरिक निःशब्द और स्तब्ध हैं। अहमदाबाद के सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे 23 से उड़ान भरने के बाद विमान में सवार 268 यात्रियों के साथ हुई घटना और हृदय विदारक दृश्य को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वहीं, इस घटना से मृतकों के परिजनों सहित सम्पुर्ण देशवासियों को भी झकझोर दिया है। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गेटविक एयरपोर्ट जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही आबादी क्षेत्र में आग का गोला बनने के साथ ही बुरी तरह से क्रैश हो गया। जिसमें 229 विमानयात्री, दो पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत 268 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के कुछ देर बाद ही गुज़रात के पुर्व सीएम विजय रूपाणी के भी इसी हादसे में दुखद निधन होने के समाचार मिले हैं तो भीषण हादसे के बावजूद एक ब्रिटिश यात्री विश्वास रमेश कुमार के जीवित बचने पर संदेह बढ़ता जा रहा है‌‌। उधर दुसरी और सम्पुर्ण देश में घटना व यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जिसमे सबसे बड़ा सवाल की क्या केन्द्र सरकार सबसे आधुनिक विमान माने जाने वाले एयर इंडिया के इस विमान के युं क्रेश हो जाने के कारणों की उच्च स्तरीय जांच करवाएगी, क्या कारणों का पता चलने के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी, अगर कुछ तकनीकी गड़बड़ थीं तो विमान को उड़ान क्यों भरने दी गई, उसे एयरपोर्ट पर क्यों नहीं रोका गया, इतने बड़े भयावह हादसे और अंतहीन दर्द के पीछे आखिर जिम्मेदार कौन ? दर्दनाक हादसा अपने पीछे कई तरह की आंशकाए, कारण और सवाल छोड़ गया है, आखिर देश दुनिया को इन सवालों के जवाब कब मिलेंगे और कौन देगा! क्या विमान का ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट on motorola edge 40 neo वॉइस रिकॉर्डर विमान के क्रैश होने का राज खोल पाएगा या सिर्फ सैकड़ों यात्रियों की मौत एक अनसुलझी पहेली बनकर रह जाएगी। ऐसा नहीं हो इसके इसलिए हादसे की निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है ताकी इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। घटना के बाद एविएशन एक्सपर्ट की मानें तो बिना तकनीकी जांच के कोई विमान उड़ान नहीं भरता है। ऐसे में अगर विमान में कोई तकनीकी गड़बड़ थीं तो रोका क्यों नहीं गया और कोई गड़बड़ नहीं थी तो उड़ान के ठीक बाद क्रेश क्यों हुआ। चंद पलों में आखिर ऐसे क्या कारण बने या क्या तकनीकी गड़बड़ हुई की यह देश की सबसे बड़ी हवाई त्रासदी बनकर रह गई। अपनों और सपनों को खोने के बाद क्या पीड़ित परिवार इस भयावह हादसे को भुला पाएंगे ! क्या 268 मौतों को न्याय मिल पाएगा या सिर्फ एक हादसा मानकर इस त्रासदी को भुला दिया जाएगा।

युवक आर्यन ने आखिर क्यों बनाया क्रेश का विडियो …??

विमान के उड़ान भरने से लेकर भीषण तरीके से क्रेश होने तक का एक किशोर आर्यन द्वारा विडियो केप्चर किया गया। जिससे भी बहुत से सवाल उठ रहे हैं की आखिर उसने ये विडियो क्यों बनाया। उसे कैसे पता था की यह विमान क्रेश होने वाला था या पुरी तरह से नहीं उड़कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा और आग का गोला बन जाएगा। बताया जा रहा है की आर्यन उसी दिन ही अपने गांव से अहमदाबाद आया था और उसका कहना है कि उसने कभी विमान नहीं देखा और इतना नीचे से गुजरा तो विडियो बना लिया। इस मामले में क्राईम ब्रांच ने उसका बयान भी दर्ज किया है। लेकिन आर्यन द्वारा विडियो बनाने की बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। जो भी संदेह के दायरे में है तो उसका विडियो बनाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

तकनीकी कारण से हादसा, जांच एजेंसियों का खुलासा

अपुष्ट सुत्रों के अनुसार भीषण हादसे के बाद जांच में जुटी एजेंसियो की मानें तो एक लाख बीस हजार लीटर फ्यूल का अत्यधिक दबाव और दोनों इंजन को फ्यूल की सप्लाई नहीं मिलना और इसके कारण इंजनों का काम नहीं करना सामने आ रहा है। इंजनों को फ्यूल सप्लाई नहीं मिलने के कारण वह काम नहीं कर पाए। इसी के चलते विमान भी उड़ान भरने में नाकाम रहा और कुछ ही क्षणों बाद हादसे का शिकार हो गया। जबकी दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले एक वायरल विडियो में केप्टन द्वारा एटीसी को कहा जा रहा है की ‘मेडे मेडे मेडे… प्लेन उठ नहीं रहा.. पावर कम हो गई.. थ्रस्ट नहीं मिल पा रहा, नहीं बचेंगे’ इसके ठीक बाद ही विमान एक बिल्डिंग से टकरा कर क्रेश हो गया और आग का गोला बन गया।

विमान क्रेश, साजिश या हादसा

दिल दहला देने वाला विमान क्रेश हादसा देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है तो एक पहेली भी बनकर रह गया है की क्या वास्तव में तकनीकी खामियों के कारण विमान क्रेश हुआ है या फिर किसी साजिश का शिकार हुआ है। क्योंकी हादसे के दिन ही एक न्यूज पेपर में प्रकाशित तस्वीर भी चर्चा में है‌। जिसमें दिखाया गया था कि एक प्लेन बिल्डिंग से आधा बाहर लटक रहा है और उस पर एयर इंडिया भी लिखा हुआ था। आखिर क्या है, इस तरह की प्रकाशित तस्वीर के पीछे का सच, जांच एजेंसियों व सरकार को इसका खुलासा करना चाहिए।

अंत में….
कभी कभी सफर अधुरे रह जाते हैं,
और, हमारी जिंदगी पुरी हो जाती है।।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES