Homeभीलवाड़ानिगम द्वारा सघन वन के तहत लगाए पौधे सूखे, जिम्मेदारों पर कार्यवाही...

निगम द्वारा सघन वन के तहत लगाए पौधे सूखे, जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग 

पर्यावरण संरक्षण के नाम पर लाखों रुपए खर्च पर कई पौधे बिना लगाए ही छोड़े, थैलियों में ही सूख गए

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला अध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा भीलवाड़ा रतनलाल आचार्य ने जिलाधीश भीलवाड़ा को पत्र लिखकर बताया कि नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सरकार के आदेश अनुसार संघन वन के तहत पौधारोपण हेतु दिनांक 30 जुलाई 2024 को पत्र क्रमांक नपभी/उद्यान/2024 – 25/5778-81 द्वारा निगम क्षेत्र के सात स्थान पर संघन वन हेतु पौधारोपण एवं उनकी उचित रखरखाव एवं संधारण हेतु पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पंजीकृत संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किया जा कर विभिन्न शर्तों एवं नियमों के अधीन कार्य करने हेतु वर्क आर्डर जारी किए जाकर निगम के अधिकारियों को उनकी देखरेख हेतु प्रभारी नियुक्त किये। तथा सातों स्थान पर जिनमें 1. स्ट्रेचिंग ग्राउंड कीरखेड़ा सांगानेर में 15000 पौधे 2. भीमगंज स्कूल मैदान, आरसी व्यास कॉलोनी (मोदी ग्राउंड) में 5000 पौधे। 3. कॉइन हाउस जमुना विहार 5000 पौधे। 4. घटारानी बड़ा पार्क पुर 10000 पौधे। 5. हाथी भाटा आश्रम पुर 15000 पौधे। 6. मेडिकल कॉलेज मेन रोड15000 पौधे। 7. पंचमुखी दरबार परिसर 15000 पौधे लगाना प्रस्तावित किया जिस पर नियुक्त प्रभारी की देखरेख में सघन वन के तहत पौधारोपण किया गया लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों एवं पर्यावरणीय समितियो की घोर लापरवाही व भ्रष्टाचार के चलते कहीं जगह प्रस्तावित पौधे नहीं लगाए गए तथा निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधों को हाथी भाटा आश्रम पर बिना लगाए थैलियों सहित छोड़ दिया गया जो पड़े पड़े ही सूख गए। जो पौधे लगाए गए उन्हें भी नियमानुसार देखभाल नहीं की जाकर पानी भी नहीं पिलाया गया जिससे लगभग 70 से 80% पौधे भीषण गर्मी से सूख गए। घटारानी माता बड़ा पार्क पुर में भी लगभग आधे से ज्यादा पौधे सूख गए तथा नियमों का उल्लंघन करते हुए पर्यावरण समितियो द्वारा प्रदर्शन बोर्ड भी नहीं लगाए गए जबकि नियमानुसार प्रत्येक साइड पर 3 बोर्ड लगाने थे।
आचार्य ने बताया कि जहां राज्य सरकार व केंद्र सरकार पर्यावरण संरक्षण हेतु बढ़ते प्रदूषण बढ़ती शहरी उष्णता, जलवायु परिवर्तन, हरित आवरण, में कमी की समस्याओं को समाप्त करने हेतु व शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्वस्थ शहरों की आशा व सुंदर वातावरण हेतु, वृक्षों की संख्या में वृद्धि करने हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत पौधारोपण कार्यक्रम चलाए जाकर अरबो रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन इस तरह की गौर लापरवाही व भ्रष्टाचार के चलते जनता के करोड़ों रुपए व्यर्थ ही खर्च हो रहे हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा, जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य,जिला महासचिव मुकेश सोनी,जिला मीडिया प्रभारी भेरूलाल माली, निर्मल कुमार सिंघवी, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक जोशी द्वारा हाथी भाटा आश्रम पुर व घटारानी माता बड़ा पार्क पुर मौके पर जाकर निगम द्वारा लगाए गए संघन वनों का निरीक्षण किया गया तो उक्त लापरवाही का खुलासा हुआ। जिससे निगम के महापौर, आयुक्त एवं जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत करवाया गया तथा फोटो व वीडियो भी भेजे गए। लेकिन अब तक उनके द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई जिससे जिला कलेक्टर को लिखे पत्र में मांग की गई की आप द्वारा सभी स्थानों पर मौके पर जाकर लगाए गए पौधों की स्थिति का जायजा लिया जाकर उक्त कार्य में हुए भ्रष्टाचार व लापरवाही की जांच की जाकर जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जावे ताकि सरकार द्वारा खर्च किए जा रहे जनता के अरबो रुपए व्यर्थ खर्च होने से व भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने से बच सके ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES