Homeराज्यउत्तर प्रदेशसीएमओ के निलंबन के बाद भी थम नही रहा डीएम से विवाद,...

सीएमओ के निलंबन के बाद भी थम नही रहा डीएम से विवाद, फिर लगाये आरोप

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल|सस्पेंड किये जाने के बाद भी सीएम ओ डा. हरि दत्त नेमी डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह से विवाद थम नहीं रहा है। इस बीच निलंबित सीएम ओ नेमी ने डीएम की बिजनौर नियुक्ति के कार्यकाल पर भी आरोप लगाये हैं।अवगत करा दे कि मामला सीएम योगी तक पहुंचाने के बाद जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर यहां के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरि दत्त नेमी को सस्पेंड कर दिया गया है। अब उनकी जगह पर श्रावस्ती में तैनात डॉ उदय नाथ को नया सीएमओ नियुक्त किया गया है।
ब्यूरोक्रेसी की इस लड़ाई में भाजपा और सपा के आमने-सामने दिग्गज में विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा के 3 विधायक और 1 एम एल सी शामिल हैं। वहीं, सपा से अखिलेश यादव और 2 विधायक इस पूरे मामले को सीएम वर्सेस डिप्टी सीएम बना रहे हैं।वजह यह है कि इन अधिकारियों का फेवर करने में बीजेपी के नेता ही दो फाड़ हो गए हैं।
इसी मामले में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना,एम एल सी अरुण पाठक और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सीएमओ डॉ. हरी दत्त नेमी का ट्रांसफर नहीं करने का लेटर शासन को लिखा था। जाहिर है, इसको डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का फेवर करते हुए देखा जा रहा है। जबकि, 2 विधायक अभिजीत सिंह सांगा और महेश त्रिवेदी ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को सही बताते हुए पत्र लिखे थे। कुल मिलाकर सस्पेंड किये जाने के बाद भी सीएम ओ डा. हरि दत्त नेमी डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह से विवाद थम नहीं रहा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES