रायपुर में 425 यूनिट रक्तदान हुआ,रक्तदाताओं में दिखा उत्साह

किशन खटीक

रायपुर 12 अप्रैल,स्मार्ट हलचल|रक्तदान महादान के संकल्प को साकार करते हुए रायपुर के हस्ती गुरु पावन धाम में विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी भीलवाड़ा द्वारा आयोजित शिविर में 425 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण रामलाल जाट थे। चेतन डीडवानिया, पूर्व विधायक गायत्री त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, रणदीप त्रिवेदी, अंकुर त्रिवेदी ,विशाल त्रिवेदी, रेवाड़ा ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच राजमणि व्यास, बोरियापुरा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नरपत सिंह चुंडावत, शंकर लाल जाट सहाडा,पूर्व उपप्रधानपति गोपाल सोमानी,केशर जाट, गौभक्त कवि रामेश्वर ‘रमेश’ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता, समाजसेवी, रक्तदाता उपस्थित थे।