Homeराजस्थानअलवरमेड़ता रोड में मूसलाधार बरसात ,लोगों को उमस से मिली राहत

मेड़ता रोड में मूसलाधार बरसात ,लोगों को उमस से मिली राहत

कस्बे की सड़कें हुई जलमग्न,

मेड़ता रोड
एजाज़ अहमद उस्मानी।

मेड़ता रोड में शनिवार को इस मानसून की मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सुबह 11 बजे हुई बारिश के बाद शहर की प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और परकोटे की कई कॉलोनियों में पानी घरों में घुस गया। बारिश का सबसे ज्यादा असर परकोटे के निचले इलाकों में देखने को मिला। नागौर सड़क मार्ग व सदर बाजार में सड़कें नदी में तब्दील हो गईं और गंदा पानी दुकानों व घरों में घुस गया जिसके कारण लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। जहां एक और उमस भरी गर्मी से कस्बे वासियों को राहत मिली वही इस बरसात ने स्थानीय नगर पालिका की पोल खोल कर रख दी। शहर के मुख्य नालों में भारी गंदगी बरसात के उफान से सड़कों पर बहने लगी। इतना ही नहीं सड़कों पर बने गहरे गड्ढे भी वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबक बने। अगर यही हाल रहा तो मानसून तक आने वाली इस बरसात में गहरी गाडो के कारण होने वाले हादसों को कोई नहीं रोक पाएगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES