Homeभीलवाड़ा35 गांवों को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल,ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन,लगाया जाम

35 गांवों को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल,ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन,लगाया जाम

मुकेश खटीक

मंगरोप।बिलिया कलां से खैराबाद जाने वाली मुख्य सड़क की खराब हालत से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी की। कहा, यह सड़क बिलिया कलां से आगे 35 गांवों को जोड़ती है। रोजाना हजारों लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। मजदूरी करने वाले मजदूर, खेतों में जाने वाले किसान, स्कूल जाने वाले बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया, रात में अगर किसी महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाना हो, तो रास्ता नहीं मिलता।कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी गई। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।इन सब समस्याओं से तंग आकर आज सभी ग्रामीणों ने एक साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया।आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। प्रशासन ने अब तक कोई आश्वासन नहीं दिया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES