Homeभीलवाड़ानेशनल हाईवे पर अवैध मांस,मछली की दुकानों पर चला नगर पालिका का...

नेशनल हाईवे पर अवैध मांस,मछली की दुकानों पर चला नगर पालिका का बुलडोजर,अतिक्रमण हटाकर 2 ट्रैक्टर सामग्री जब्त

मंगरोप।हमीरगढ़ नगर पालिका ने गुरुवार को शहर के नेशनल हाईवे किनारे पर अवैध रूप से संचालित मीट,मांस एवं मछली की दुकानों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।यह कार्रवाई नगर पालिका प्रशासक एवं उपखण्ड अधिकारी झंवर लाल मित्तल तथा अधिशाषी अधिकारी भानुप्रताप सिंह राणावत के निर्देशन में की गई।नगर पालिका प्रशासन ने इससे पूर्व सम्बंधित दुकानदारों को सरकारी भूमि एवं नालों पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे।इसके बावजूद कई दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाए।ऐसे में पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध ढांचों को हटाया और मौके से बिक्री में काम आने वाली सामग्री जब्त की।कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार चालान भी काटे गए।अभियान के दौरान नगर पालिका टीम एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दुकानों के बाहर लगाए गए अस्थायी बोर्ड,साइन बोर्ड,त्रिपाल,टीनशेड,बैनर सहित अन्य अतिक्रमण हटाए गए।इसमें 02 ट्रैक्टर से अधिक सामान जब्त किया गया। प्रशासन द्वारा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में नगर पालिका का जाब्ता तैनात रखा गया।जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया जा सका।जानकारी के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक दर्जन से अधिक दुकानों द्वारा लंबे समय से अस्थायी अतिक्रमण कर रखा था।जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।कार्रवाई से पूर्व सभी दुकानदारों को बार-बार चेतावनी दी गई थी।इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कदम उठाया गया।इस मौके पर नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता विशाल पारीक,कनिष्ठ सहायक विजय कुमार माली सहित अन्य कर्मचारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात को सुचारू रखने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular