Homeभीलवाड़ा4 वर्षों से शमशान भूमि की मांग पालिका नहीं दे रही स्वीकृति,...

4 वर्षों से शमशान भूमि की मांग पालिका नहीं दे रही स्वीकृति, अगला दाह संस्कार प्रस्तावित शमशान भूमि में होगा

रामप्रसाद माली

गंगापुर/स्मार्ट हलचल।नगर पालिका गंगापुर एक बार फिर सुर्खियों में है 5 साल का बोर्ड कार्यकाल पूरा होने को है परंतु नगर पालिका द्वारा 5 वर्ष में 2 किलोमीटर की सहाड़ा चौराहा सड़क भी पूरी नहीं बन पाई है शहर में भू माफियाओं की ओर प्रशासन की मिली भगत से अनेक स्थानों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है शिकायतों के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही नगर पालिका भूमाफियाओं के भंवर जाल में पूरी तरह फंस चुकी है नगर पालिका गंगापुर के वार्ड नंबर 8 के निवासियों के लिए पुराना शमशान लगभग 7 किलोमीटर दूर पड़ता है वृंदावन एग्जॉटिका और पास की बस्ती में करीब 500 मकान होने के बावजूद शमशान भूमि की व्यवस्था नहीं है मृत्यु होने पर क्षेत्र के निवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है वृंदावन एग्जॉटिका निवासी और कांग्रेस के पूर्व मनोनीत पार्षद एवं सेन समाज अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सेन ने बताया कि हमने 4 वर्ष पूर्व पालिका चैयरमेन दिनेश तेली को नगर पालिका की वार्ड नंबर 8 में स्थित भूमि खाता संख्या 1637 खसरा संख्या 12 जो कि रिक्को क्षेत्र की सड़क से सहाड़ा ग्राम में जाने के रास्ते पर अवस्थित हैं उक्त भूमि को शमशान भूमि की स्वीकृति एवं चार दिवारी के लिए आवेदन किया था सेन ने बताया कि शमशान भूमि को स्वीकृति नहीं देने का कारण यह है कि उक्त भूमि के पास नगर पालिका अध्यक्ष के चहेतों की जमीन है अगर चैयरमेन तेली द्वारा उक्त प्रस्तावित जमीन को शमशान भूमि की स्वीकृति दी जाती है तो नजदीक की जमीनों की कीमत कोडियो में हो जाएगी वृंदावन एग्जॉटिका और नजदीक की 500 घरों की बस्ती के निवासियों में नगर पालिका के इस रवैये के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त हैं सभी ने तय किया है कि आगामी दाह संस्कार इसी प्रस्तावित शमशान भूमि में किया जाएगा

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES