बूंदी- स्मार्ट हलचल|भगवान परशुराम जयंती महोत्सव पर 12 अप्रैल 2026 रात्रि नवल सागर तालाब बूंदी में भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रभारी सुलक्षणा शर्मा,नीलिमा शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष किरण शर्मा, संयोजक साधना श्रृंगी, कीर्ति सुखवाल, स्वाति दाघीच मयूरी ओझा, अरुणा चतुर्वेदी, महामंत्री प्रेमलता दाघीच,एवं महिला मंडल द्वारा नवल सागर तालाब में विधिवत,पूजा अर्चना कर, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आटे से बने दीपक के साथ दीपक जलाकर उन्हें जल में तैराकर विश्वकल्याण की मंगल कामना की गई । एवं भगवान परशुराम की जय जयकार करते हुए सर्वे भवंतु सुखिन सर्वे संतु निरामया आदि मंत्रों का जाप करते हुए भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए अंधकार को दूर करने, सुख समृद्धि पाने और परशुराम जी के तेज व साहस को नमन किया गया। और परशुराम जयंती पर दीपदान के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि दीपक को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। परशुराम जी अस्त्र और शस्त्र दोनों के ज्ञाता है इसलिए उनके सम्मान में दीपदान कर उनके ज्ञान को नमन किया जाता है। सभी ईश्वर से विश्व कल्याण की मंगल कामना की। इस दौरान सभी महिलाओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। इस दौरान रेखा शर्मा, अनीता व्यास, इंदू माया शर्मा, भारती शर्मा, अरुणिमा शर्मा, अरुंधति शर्मा, सुनैयना दाधीच, निशा तिवारी, नम्रता शर्मा, शिप्रा शर्मा, प्रियंका दाधीच, सुनीता जोशी, कुसुम सनाढय, कुसुम शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, रेखा जोशी, सपना कटारा, शशि शर्मा मीनाक्षी दाधीच, आदि काफी संख्या में ब्राह्मण महिलाएं मौजूद रही। इस दौरान अर्बन बैंक के चेयरमैन सतयेश शर्मा भी मौजूद रहे। एवं उन्होंने दीपदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला अध्यक्ष मिथिलेश दाधीच, परशुराम जयंती संयोजक मनीष गौतम, शहर अध्यक्ष अशोक शर्मा सेक्रेटरी प्रदेश उपाध्यक्ष हनुमान सहाय शर्मा धनंजय शर्मा, जिला मंत्री राजेंद्र भारद्वाज, महामंत्री घनश्याम दुबे कोषाध्यक्षओम प्रकाश शर्मा, अवधेश शर्मा अरुण श्रृंगी, राजेश चतुर्वेदी संदीप शर्मा चंद्र प्रकाश जोशी, अरुण एडवोकेट राजकुमार दाधीच, सुनीतशर्मा, अजय त्यागी अरुण श्रृंगी, यतेंद्र शेखर आदि ने व्यवस्था की कमान संभाली।
