Homeअजमेरनव नियुक्त जिला कलेक्टर का जिला पत्रकार संघ ने किया भव्य स्वागत

नव नियुक्त जिला कलेक्टर का जिला पत्रकार संघ ने किया भव्य स्वागत

राधेश्याम दर्जी

ब्यावर\स्मार्ट हलचल।नव नियुक्त जिला कलेक्टर कमल राम मीणा का आज जिला पत्रकार संघ द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष किशन नटराज तथा उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने उन्हें माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अध्यक्ष किशन नटराज ने ब्यावर शहर के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और पत्रकार संघ की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पत्रकारिता का तालमेल क्षेत्र के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

समारोह में राधेश्याम दर्जी, हेमंत साहू, संजय सिंह मोमिन, रहमान, महावीर नटराज, कमल जलवानिया सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने कलेक्टर श्री मीणा को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और ब्यावर के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

नव नियुक्त कलेक्टर कमल राम मीणा ने पत्रकारों के सहयोग और सद्भावना के लिए आभार जताया और जनहित में पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन देने का भरोसा दिलाया

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES