Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में छात्र को साथ ले गई ,रफ्तार रूपी मौत, साथी मरणासन्न

कानपुर में छात्र को साथ ले गई ,रफ्तार रूपी मौत, साथी मरणासन्न

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल।यहां रफ्तार के रूप में मौत का कहर लगातार जारी है, जिसके क्रम में उसने एक छात्र की भी जान ले ली। वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। घटना महाराजपुर थानाक्षेत्र में बौसर गांव के पास ओवरटेक के दौरान हुई। यहां पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। वहीं दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दूहरपुर, बांग्ला निवासी किसान शिवबाबू ने बताया कि उनका बेटा आयुष यादव (17) कक्षा नौ का छात्र था। साथ ही खेती किसानी में हाथ बंटाता था। घटना के समय आयुष अपने दोस्त सुमित के साथ बाइक से इकघरा से होते हुए साढ़ जा रहा था।
जानकारी केमुताबिक अभी वह महाराजपुर स्थित बौसर गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप सवार ने लापरवाही से ओवरटेक करने में बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर दशा मेंदोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां आयुष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालक की तलाश कर रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES