बनकाखेड़ा विद्यालय में मनाई अम्बेडकर जयंती

सांवर वैष्णव

सवाईपुर :- स्मार्ट हलचल|कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई । प्रधानाचार्य बरदा लाल रेगर ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन परिचय तथा उपलब्धियों पर प्रकाश डाला । उप प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह चौहान ने प्रार्थना सभा में संविधान की प्रस्तावना का छात्रों को वाचन करवाया, बताया कि सभी कक्षा के छात्रों ने कविता, भाषण, व प्रेरक प्रसंग, पोस्टर, चित्रकला, निबंध के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया । राजेंद्र कुमार मीना ने कार्यक्रम का संचालन किया । इस अवसर पर व्याख्याता उर्मिला पारीक, दयाशंकर खोईवाल, वरिष्ठ अध्यापक अनिल ओझा आदि ने विचार रखे ।।