Homeभीलवाड़ामहिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित

महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित

जिला कलेक्टर के कर कमलों से संपन्न हुआ आयोजन

भीलवाड़ा। शुक्रवार को भीलवाड़ा में आयोजित एक प्रेरणादायी आयोजन के अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लायंस क्लब की महिला स्वावलंबन योजना के अंतर्गत क्लब की वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेविका उषा अग्रवाल के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू थे, जिन्होंने अपने करकमलों से लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान कीं। इस अवसर पर उषा अग्रवाल के उल्लेखनीय सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। ज्ञात रहे कि उषा अग्रवाल पिछले 20 वर्षों से प्रत्येक माह जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर उन्हें एक सिलाई मशीन भेंट कर रही हैं, जिससे सैकड़ों महिलाओं को स्वरोजगार का साधन और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित लायंस क्लब अध्यक्ष सुभाष दुदानी, स्वाति सोडाणी, राजेश पाटनी, मनोज शर्मा, मंजू छीपा, सुरेंद्र छीपा, कैलाश जीनगर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्लब सदस्यगण शामिल रहे । साथ ही कार्यक्रम में स्वीप ब्रांड एंबेसेडर आरु नामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष – अखिल भारतीय नामदेव छीपा समाज महिला महासभा मंजू छीपा एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुरेंद्र कुमार छीपा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “जब समाज की महिलाएं सशक्त होती हैं, तो परिवार, समुदाय और राष्ट्र स्वयं समर्थ हो जाता है। ऐसे सेवा कार्य न केवल जीवन को दिशा देते हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरणा का मार्ग दिखाते हैं।” इस कार्यक्रम में भारत तिब्बत सहयोग मंच की भी सहभागिता रही, मंच के पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण के इस सराहनीय कार्य को राष्ट्र सेवा की संज्ञा दी और ऐसे प्रकल्पों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थी महिलाओं ने आयोजकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए इसे अपने जीवन में नई शुरुआत बताया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES