अविनाश मीणा
घाड़ (देवली), टोंक|स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाड़ में सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) श्री नीरज कुमार जैन ने की।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीरज कुमार जैन ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षमय जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उप प्रधानाचार्य भेरुलाल रेगर ने उन्हें ‘भारतीय संविधान का जनक’ बताते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया। उप प्रधानाचार्य भंवर लाल मीणा ने समाज से छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने का आह्वान किया। पंचायत शिक्षक विनोद कुमार साहू ने महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर जोर दिया और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य लोकेश कुमार टेलर ने किया।
जयंती के उपलक्ष्य में विभागीय निर्देशानुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में रौनक शर्मा ने प्रथम, राकेश गुर्जर और खुशी देवतवाल ने द्वितीय तथा आनंद वैष्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अक्षत शर्मा प्रथम रहे, जबकि वर्षा देवतवाल और गुंजन देवतवाल ने द्वितीय तथा रौनक शर्मा और सुमन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और डॉ. अंबेडकर के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के नारे को आत्मसात करने का संदेश दिया।
