भीलवाड़ा । प्रतापनगर थाना पुलिस ने अवैध आर्म्स सप्लायर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है । वाछिंत आरोपी सज्जन प्रकरण में 4 वर्ष से फरार चल रहा था और आरोपी पर 5000/-रूपये का ईनाम घोषित था। एसपी धर्मेंद्र सिंह द्वारा ईनामी/वांछित अपराधियों की धरपकड के सम्बंध में प्रभावी कार्यवाही एंव गिरफ्तारी के लिए एएसपी पारस जैन के निर्देशन में और शहर वृताधिकारी सज्जन सिंह के सुपरविजन में प्रतापनगर थानाप्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
15.12.2025 को राजु गिरी सउनि. थाना प्रतापनगर भीलवाडा ने आरोपी आशीष जोशी से अवैध पिस्टल बरामद कर गिरफ्तार किया गया था। जिस पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी सज्जन सिंह पिता घनश्याम परमार निवासी लालबाघ थाना धमनोद जिला धार एम.पी. द्वारा हथियार सप्लाई करना बताने से दिनांक 13.02.2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी अन्य प्रकरण सं. 229/2023 में भी वाछिंत था और फरार चल रहा था।
टीम द्वारा किया गया प्रयास:-
गठित टीम द्वारा राजपाल सिंह.
थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर के निर्देशन में आरोपी के ठिकाने लालबाघ थाना धमनोद जिला धार एम.पी. पहुंच कर तलाश शुरू की ओर डिटेन करने के बाद जांच शुरू की ओर गिरफ्तार किया । आरोपी पर एसपी ने 5000/-रूपये का ईनाम घोषित किया था।
गठित पुलिस टीम:-
01. राजपाल थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर
02. कानाराम प्रजापति सउनि थाना प्रतापनगर भीलवाडा। (विशेष योगदान)
3. सुरेश कुमार (विशेष योगदान)
04. नरेंद्र सिंह
05. गोपाल
इसे किया गिरफ्तार
सज्जन सिंह पिता घनश्याम परमार उम्र 40 साल निवासी लालबाघ थाना धमनोद जिला धार एम.पी.
