त्रिवेणी संगम में श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ में 23 जोड़ो ने लगाई आहुतियां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सांवर वैष्णव

सवाईपुर :- स्मार्ट हलचल|कस्बे के निकटवर्ती त्रिवेणी संगम पर भोलेनाथ भगवान के मंदिर प्रांगण में श्री बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में आयोजित श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ की शुरुआत सोमवार से हुई । दोपहर 12:15 बजे अग्नि स्थापन कर देवी देवताओं का आहृवान कर पूजा अर्चना की । बानोड़ा बालाजी सेवा मंडल ने बताया कि त्रिवेणी संगम पर बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ में कल रविवार को आसपास के 25 गांवों के 38 चारभुजा नाथ कि भव्य शोभायात्रा के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली । श्री रामचरित मानस के पाठ का दशांश हवन तर्पण के तहत् श्री विशाखा नक्षत्र इन्द्राग्नि यज्ञ में आज सोमवार को प्रातः 8:15 बजे मंडप प्रवेश कर स्थापित देवी देवताओं में चारभुजा नाथ की पूजा अर्चना कर सुबह 11:15 बजे स्तंभ पूजन की । दोपहर 12:15 बजे हवन कुंड में अग्नि स्थापना की । बानोड़ा बालाजी आचार्यस्व एवं पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के साथ 23 जोड़ो ने भगवान श्री राम, शिवजी व षोडश मातृका सहित अन्य देवी-देवताओं की 1008 आहुतियां हवन कुंड में लगाई । वहीं रविवार रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायक कलाकार कन्हैयालाल कांकर मध्यप्रदेश ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिस पर भक्तगण भाव विभोर होकर नाचने झुमने लगे, भजन संध्या भौंर तक चली ।।