Homeराजस्थानजयपुरप्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की नहीं कोई चीज-बिंदापूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष...

प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की नहीं कोई चीज-बिंदा
पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष बिंदा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की नहीं कोई चीज-बिंदा
पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष बिंदा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
भेरूंदा
ग्राम हरसौर के आदर्शनगर बाईपास पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम बिंदा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में होने वाले संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर बिंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीस कौम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाए तथा पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़े। प्रदेश की जनता आज कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को याद करती है। बीजेपी को लोकतंत्र और प्रजातंत्र में विश्वास नहीं है। देश में नफरत फैलाकर संसाधनों का दुरुपयोग कर सरकार चला रहे हैं। राजस्थान में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। किसान और नौजवान परेशान है। झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार से अब जनता का मोह भंग हो गया है। बैठक में इंटक जिलाध्यक्ष बाबू खां दायमा, इकबाल मौलाना, कुदरत अली, अनवर अली खपटी, सरवर तेली, फकीर मोहम्मद, अली मो. पंवार, समसूदीन तेली, सलीम मौलाना, सिकंदर तेली, अहसान अली, कालू मोहम्मद, बरकत दायमा, रज्जब अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो-भेरूंदा.बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद करते बिंदा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES