महवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फिरौती गैंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

नीरज मीणा

महवा (दौसा)।स्मार्ट हलचल/ पुलिस थाना महवा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरौती मांगने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी रोहिताश उर्फ आरके मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर ₹2000 का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व डकैती सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी पूर्व में बरामद किया गया था। इसके अलावा पीड़ित से छीनी गई एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
ऐसे हुई कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज के निर्देश और जिला पुलिस अधीक्षक दौसा के मार्गदर्शन में वृत्ताधिकारी महवा के सुपरविजन में थाना महवा टीम ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को दबोच लिया।
क्या था मामला परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ मारपीट कर आरोपियों ने रुपयों की फिरौती मांगी, साथ ही मोटरसाइकिल और मोबाइल छीन लिए। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
*आरोपी का विवरण*
गिरफ्तार आरोपी रोहिताश उर्फ आरके मीणा (21 वर्ष) निवासी थाना टोडाभीम, जिला करौली का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
पुलिस टीम इस कार्रवाई में थाना महवा के थानाधिकारी सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने लगातार प्रयास कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस का कहना है कि मामले में गहन अनुसंधान जारी है और जल्द ही अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।