खण्डेलवाल सरावगी समाज के नवीन पाश्र्वनाथ जिनालय का हुआ शिलान्यास

बूंदी- स्मार्ट हलचल|पार्शवनाथ कालोनी देवपुरा में नवीन पाश्वनाथ जिनालय का श्री दिगम्बर जैन खण्डेलवाल (सरावगी) समाज द्वारा शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह प्रज्ञान सागर महाराज, प्रसिद्ध सागर महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।समाज के प्रवक्ता डॉ तरुण जैन, मंत्री महावीर सेठी ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व पार्शवनाथ विधान मंडल की पूजा की गई। जिसमें सोधर्म इंद्र का सौभाग्य अभिषेक दीपांक्षी बाकलीवाल केकडी वालो को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्भवनाथ पाठशाला की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद इलायची देवी रावका, चंद्रेश रावका, रश्मि रावका द्वारा कार्यक्रम का झंडा रोहण किया गया।

अध्यक्ष ऋऋवभ सोगाणी ने बताया कि इसके मानस्तंभ एवं जिनालय हेतु मुख्य शिला, सिद्ध शिला, अरिहंत शिला, मूलनायक प्रतिमा, मानस्तम्भप्रतिमा आदि की बोली लगाई गई। मूलनायक प्रतिमा के पूर्णयर्जक अमित जैन, बरखा जैन, पर्व जैन विलासपुरिया वाले बीएम जैन एंड कंपनी टोंक वाले रहे। मानस्तम्भ मुख्य शिला के पूर्णयर्जक कमला बाई, पदम, अशोक रोबिन कासलीवाल थे। मुख्य बेदी की मुख्य शिला के पूर्णयर्जक मंजू देवी, धीरज, राकेश शाह थे। नवीन जिनालय के फाउंडर मेम्बर्स विपिन
गोधा, राजेन्द्र छाबडा, ओम प्रकाश बडजात्या, महावीर सेठी, ऋऋश्वभ सोगाणी,मुकेश सोगनी, लोकेश गोधा, विमल, कटारिया, अशोक कासलीवाल, डॉ तरुण जैन, शांति लाल गंगवाल, लोकेश चंदवाड आदि ने मुनि श्री को श्री फल भेंट किया। इसके बाद मुनि प्रज्ञान सागर
ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए दान के महत्त्व बताए। अंत मे पंडित नरेंद्र द्वारा मंत्रोचार के विधि विधान शिलाऐ रखी गई।

कार्यक्रम के दौरान खंडेलवाल समाज अध्यक्ष संतोष पाटनी, मंत्री योगेंद्र कासलीवाल, सकल जैन के अध्यक्ष महावीर धनोप्या, सुरेंद्र छाबडा, लोकेश सेठी, सेंकी जैन, सुनील बाकलीवाल, सी.टी.ओ नरेंद्र जैन, रमेश बडजात्या, समाज सेवी बिरधी चंद छाबडा, संजय जैन एडवोकेट, ओम ठग, प्रभात कासलीवाल, नवीन गंगवाल, मनोज जैन, संगीता सेठी, इंद्रा सोगाणीआदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रम्हचारी पूर्णन्यास जैन ने किया। महाराज की सुबह आहार किया हुई। जिसका सौभाग्य महावीर सेठी, मनोज जैन, लोकेश जैन को प्राप्त हुआ।