राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटडी|स्मार्ट हलचल|ब्लॉक के अनेक राजकीय एवं निजी विद्यालय में सोमवार को भारतीय सविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक भेदभाव को मिटाने तथा समाज के पिछडे वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए पहल के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान बालकों के द्वारा चित्रकला, पेंटिंग, निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा उत्कर्ष प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रार्थना सभा में विद्यालय में उपस्थित बालक- बालिकाओ को संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया तथा शपथ दिलाई जिसमें बालक- बालिकाओं के अलावा विद्यालय स्टाफ व अभिभावक उपस्थित हुए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने को कहा। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पारीक ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ब्लॉक के 314 राजकीय व निजी विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओ में बड़ी संख्या में बालको ने हुनर दिखाते हुए भाग लिया। साथ ही उत्कृष्ट प्रतिभाओ को पुरस्कृत किया गया।
