Homeभीलवाड़ाकाछोला में ताजिया को अंतिम रूप देते कारीगर

काछोला में ताजिया को अंतिम रूप देते कारीगर

काछोला 3 जुलाई -इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद (सअव) साहब के नवासे हजरत अली के साहबजादे हज़रत इमाम हसन व हुसैन और उनके 72 जानिसार साथियों की शहादत की याद में मुहर्रम पर्व ताजिया निकाला जाता है।लाइसेंसधारी हाजी शरीफ मोहम्मद मंसुरी ने बताया कि ताजिया तीन हिस्सों में बनाया जा रहा है। ताजिया की लंबाई करीब 10 से 12 फिट होगी। माण्डलगढ़ के कारीगर जान मोहम्मद बेग अपनी बेहतरीन कारीगरी के जरिए अपने ताजियों की खूबसूरती को चार चांद लगाने में दिन रात पसीने बहा रहा है।
ताजिया निर्माण को लेकर ईदुलअज़हा पर्व के बाद से ही ताजिया बनाने का कार्य शुरू हो जाता है माण्डलगढ़ के कारीगर जान मोहम्मद बेग,साजिद बेग,मोहम्मद कादिर ताजिया बनाने में जुटे हुए है और ताजिये का अक्ष तैयार होने के बाद उस पर नक्काशीदार कागज लगाया जाता है,उसमे कागजी फूलों झालर, झूमर,अन्य आकर्षक कागजी सजावट के सामानों से सजाया जाता है।

लाइसेंसधारी हाजी शरीफ मोहम्मद मंसुरी ने बताया कि मोहर्रम पर निकलने वाले ताजिया 5 जुलाई शनिवार को शाम को व रविवार 6 जुलाई दिन में निकाला जाएगा,इसको लेकर कारीगर ताजिये को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है।इस मौके पर हाजी शरीफ मोहम्मद मंसुरी,मोहम्मद शाबिर रँगरेज,मुबारिक हुसैन,मोहम्मद साहिल,सरफु साह, दानिश मोहम्मद,मोहम्मद आतिफ,सोहैल आदि काम मे जुटे हुए है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES