Homeभीलवाड़ाफुलिया कलां में पुलिस ने 500 स्कूली छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा के...

फुलिया कलां में पुलिस ने 500 स्कूली छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा के गुर,दिया जागरूकता कौशल प्रशिक्षण

फुलिया कलां में पुलिस ने 500 स्कूली छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा के गुर,दिया जागरूकता कौशल प्रशिक्षण।

संकट की घड़ी में कैसे ले पुलिस और कानून की सहायता बताया।

(किशन वैष्णव)

शाहपुरा@स्मार्ट हलचल/जिला मुख्यालय के फुलिया कलां उपखंड की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस के रंग बच्चो के संग दिखाई दिए।100 दिवसीय कार्य योजना के तहत फुलियाकलां थानाधिकारी ने अन्य थाने के जाप्ते सहित विद्यालय में छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहकर संकट की घड़ी में किस प्रकार पुलिस और कानून की सहायता लेनी तथा संकट से किस प्रकार निपटना है उसकी जानकारी दी गई साथ ही बालिकाओं को महिला सुरक्षा कानून,विकट परिस्थित में जमे संकट का सामना करना,दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं से आत्मरक्षा में उपयोग,शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत रहने सहित आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।थानाधिकारी देवराज सिंह ने बताया की इस कार्यक्रम का विशेष उद्देश्य युवाओं का आत्मविश्वास व आत्मबल बढ़ाना है, जिससे वो नियम व कानून को बेहतर ढंग से समझते हुए आवश्यकता पड़ने पर डरने की बजाय कानूनी मदद प्राप्त कर सकें।सिंह ने बताया की छात्राओं को ट्राफिक और परिवहन संबंधित जागरूकता की जानकारी भी दी गई।जानकारी के अनुसार 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल व वृताधिकारी सुनील कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी देवराज सिंह,महिला पुलिसकर्मी और जाप्ता ने प्रशिक्षण दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES