शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत
काछोला 13 अप्रैल- स्मार्ट हलचल|कस्बे में धाकड़ समाज द्वारा सोमवार को भगवान श्री द्वारकाधीश की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बन गया।
शोभायात्रा में बेवाण में भगवान द्वारकाधीश को विराजित कर नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ भगवान के जयकारे लगाते हुए उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यह शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, धाकड़ मोहल्ला स्थित पुरानी आबादी से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची।
मंदिर के पुजारी रामस्वरूप धाकड़ ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर की वर्षगांठ पर शोभायात्रा निकाली गई और भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया । उन्होंने कहा कि भगवान द्वारकाधीश मंदिर की पूर्णाहुति के उपलक्ष में वर्षगांठ मनाने की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी श्रद्धापूर्वक निभाई जा रही है। वहीं श्रद्धालुओं ने भगवान के भजनों पर भाभी बोर होकर नृत्य किया एवं जयकारे लगाएं ।
इस दौरान ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत-अभिनंदन कर धर्म और आस्था का परिचय दिया।
