किशन खटीक
रायपुर /स्मार्ट हलचल/डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपा कार्यालय रायपुर पर मंडल अध्यक्ष डॉ मीरा किराड़ के सानिध्य में मनाई गई। मुखर्जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजली दी। डॉ किराड ने अपने संबोधन में कहा कि मुखर्जी का जीवन भारतीय राजनीति और राष्ट्रवाद के लिए एक अमूल्य धरोहर है। उन्होंने न केवल भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी विचारधारा को गति दी, बल्कि भारतीय राजनीति में एक मजबूत विकल्प भी प्रस्तुत किया। भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते हुए शिक्षा, उद्योग और ग्रामीण विकास को लेकर उनकी महत्वपूर्ण नीतियों ने भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले धारा 370 का कड़ा विरोध करने वाले डॉ. मुखर्जी ने भारत को एक मजबूत और अखण्ड राष्ट्र बनाने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दे दिया। उनकी राष्ट्रसेवा की भावना युगों-युगों तक हम सभी को देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने हेतु प्रेरित करती रहेगी।
देश के ऐसे अमर सपूत, हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि वंदन ,नमन करती हूं।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री गौरव कोठारी, उपाध्यक्ष राजेंद्र टांक, लेहरू लाल कुमावत, भेरू सिंह सिसोदिया, बसन्त सुखलेचा, चंद्रशेखर देशान्तरी, गीता त्रिवेदी, मंजू टेलर, गोपाल भदादा, सचिन किराड़, अजय किराड़ सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।।


