Homeराजस्थानजयपुरजोबनेर उपखण्ड को यथावत रखने की मांग तेज, व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल ने...

जोबनेर उपखण्ड को यथावत रखने की मांग तेज, व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल ने की पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया से भेंट

जोबनेर के विकास, पानी की समस्या और जनभावनाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, कटारिया ने दिया मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन

अजय सिंह (चिंटू)

जयपुर/जोबनेर-स्मार्ट हलचल/जोबनेर उपखण्ड को यथावत बनाए रखने की मांग को लेकर व्यापार मंडल जोबनेर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व केबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व व्यापार मंडल जोबनेर के अध्यक्ष मुकेश बंब ने किया।इस भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री को वर्तमान विधायक एवं मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को दिए गए ज्ञापन की प्रतिलिपि भी सौंपी। साथ ही जोबनेर क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पानी की गंभीर समस्या और विकास के लंबित कार्यों से अवगत कराया गया।

पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया ने क्षेत्रवासियों की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कहा कि जोबनेर उपखण्ड को यथावत रखने की मांग को मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने इस विषय में संवेदनशीलता के साथ सहयोग का आश्वासन भी दिया।

जोबनेर क्षेत्र के नागरिकों की ओर से मंत्री कटारिया का आभार जताया गया कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाई है।

आज के प्रतिनिधिमंडल में निम्न सदस्य शामिल रहे:

मुकेश बंब, अध्यक्ष, व्यापार मंडल जोबनेर, महेंद्र काका, संरक्षक, अमित जैन पूर्व अध्यक्ष, व्यापार मंडल कल्याण मल कुमावत, सदस्य मूलचंद कुमावत, सदस्य फूलचंद मीणा पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष, पंकज जोया, मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, रवि पारीक, सदस्य अमित पारीक, सदस्य गोपाल कुमावत, पूर्व डेहरा सभी सदस्यों ने जोबनेर की भावनाओं को मजबूती से रखते हुए, उपखण्ड को पूर्ववत बनाए रखने की सामूहिक मांग रखी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES