शाहपुरा @(किशन वैष्णव)गुरु पूर्णिमा पर्व के विशेष आयोजन के बीच भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जीवराज गुर्जर व कार्यकर्ताओं ने खामोर नृसिंह मंदिर पर गुरुपूजा करते हुए महंत छेलबिहारी दास महाराज को दुपट्टा व माला पहना कर श्रीफल भेंट कर गुरुवंदन किया।ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर ने बताया कि प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग द्वारा राज्य के संतों एवं महंतों का सम्मान गुरु वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाना है इस उपलक्ष पर नृसिंह मंदिर खामोर के महंत छेलबिहारी दास महाराज का गुरुवंदन किया।कार्यक्रम में दयाराम गुर्जर,उदयलाल गुर्जर,भेरू गुर्जर, प्रहलाद तेली,गोपाल तेली,दुर्गा लाल राव,ओम प्रकाश सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत दशनाम निरंजनी अखाड़ा तहनाल के महंत संजयपुरी महाराज, ओदी आश्रम लुलांस निर्मलराम महाराज,मंशापूर्ण बालाजी तस्वारिया खुर्द श्रवणपुरी महाराज का गुरुवंदन किया।